नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- अगर आप 8वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है। ऐसे उम्मीदवारों के लिए हाईकोर्ट में वैकेंसी निकली है। यह वैकेंसी पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने चौकीदार पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती चंडीगढ़ कोर्ट परिसर के लिए की जाएगी। इसके लिए हाईकोर्ट ने हाल ही में नोटिफिकेशन भी जारी किया था। बता दें कि इस भर्ती अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट highcourtchd.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 नवंबर निर्धारित की गई है। ऐसे में अंतिम तारीख का इंतजार ना करते हुए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चलिए इस वैकेंसी की डिटेल्स जानते हैं।कितने पदों पर भर्ती पंजाब और हरियाणा चंडीगढ़ हाई कोर्ट की तरफ ...