8वीं की छात्रा से रेप में 3 दबोचे गए, जिस होटल में दरिंदगी हुई, उसे गिराने JCB लेकर पहुंची भीड़
ऋषिकेश, सितम्बर 2 -- ऋषिकेश रेलवे रोड स्थित होटल में गत 29 अगस्त को 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने होटल में तोड़फोड़ कर उसे जमींदोज करने की मांग की। इस दौरान पास से गुजर रही एक जेसीबी को कब्जे में लिया और होटल को जमींदोज करने की तैयारी कर ली। इसके साथ दुष्कर्म के आरोपी को फांसी देने की मांग करते हुए हंगामा काटा। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एहतियातन होटल को बंद कर दिया गया है। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग रेलवे रोड पर पहुंचे। उन्होंने दुष्कर्म की वारदात से जुड़े होटल में तोड़फोड़ करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल रहा। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.