पीटीआई, मार्च 6 -- मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत 'सरस्वती अभियान' शुरू करने जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव 10 मार्च को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में एक इसकी आधिकारिक तौर पर शुरुआत करेंगे। एक अधिकारी के मुताबिक, इस अभियान के तहत बालिकाओं को 'स्टेट ओपन स्कूल' के माध्यम से कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। इस अभियान का फायदा ऐसी बालिकाओं को होगा जो कि सामाजिक, पारिवारिक या आर्थिक कारणों से स्कूल छोड़ने पर मजबूर हुई हैं। विशेषकर ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में यह समस्या अधिक गंभीर है।स्टडी मैटेरियल और एकेडमिक गाइडेंस भी इस अभियान का उद्देश्य स्कूल छोड़ चुकी लड़कियों को शिक्षा की मुख्यधारा से फिर से जोड़ना है। बालिकाएं परीक्षा के लिए अच्छे से पढ़ाई...