नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है। यह इंतजार कितना लंबा होगा, ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन वेतन आयोग डेडलाइन तक सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपने की तैयारी में जुट गया है। यही वजह है कि वेतन आयोग की ओर से देश के अलग-अलग हिस्सों में ताबड़तोड़ बैठकें की जा रही हैं। इसी कड़ी में वेतन आयोग की एक बैठक चंडीगढ़ में जारी है तो आने वाले महीने में बेंगलुरु में भी मंथन होगा। बेंगलुरु की बैठक में हिस्सा लेन के लिए केंद्रीय कर्मचारियों के संगठनों को 18 सितंबर यानी शुक्रवार तक आवेदन करना होगा। आइए डिटेल में इसके बारे में जान लेते हैं।क्या है मामला? दरअसल, वेतन आयोग 7 और 8 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु का दौरा करेगा। इस दौरान आयोग केंद्रीय कर्मचारियों से जुड़े संगठनों, संस्थानों, ...