नई दिल्ली, मार्च 5 -- 8th Pay Commission latest: सातवें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार की ओर कई खास सुविधाएं मिलती हैं। इनमें से एक सुविधा हाउस बिल्डिंग एडवांस (एचबीए) की है। इस योजना में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सेवाकाल के दौरान घर बनाने में सरकार की ओर से मदद मिलती है। अब आठवें वेतन आयोग के गठन के बाद इस योजना को लेकर तरह-तरह की मांग की जा रही है। डिटेल में जानते हैं।क्या है हाउस बिल्डिंग एडवांस योजना हाउस बिल्डिंग एडवांस योजना के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को घर बनाने, खरीदने, मरम्मत कराने या प्लॉट खरीदने के लिए सरकार बेहद कम ब्याज दर पर लोन देती है। यह ब्याज दर आमतौर पर 6% से 7.5% के बीच होती है जबकि निजी बैंकों में होम लोन की दरें इससे काफी अधिक होती हैं। बता दें कि एक केंद्रीय कर्मचारी अपनी मूल वेतन + डीए के 34 ग...