नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- 8वां वेतन आयोग 7 अक्टूबर से बेंगलुरु, कर्नाटक में कर्मचारी संगठनों और संबंधित लोगों के साथ अपनी अगली बैठकें शुरू करेगा। इसके साथ ही आयोग अलग-अलग विभागों और मंत्रालयों से कर्मचारियों से जुड़ा डेटा मांग रहा है, ताकि रिपोर्ट तैयार की जा सके। इस रिपोर्ट में केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में बदलाव की सिफारिशें होंगी। जब सरकार रिपोर्ट को नोटिफाई करेगी तो कर्मचारियों को देर से नोटिफिकेशन का एरियर और नए फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। इस खबर में हम जानेंगे कि 2.0, 2.15, 2.28 और 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर लेवल 6-8 कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कितनी बन सकती है।कर्मचारी और पेंशनर संगठन क्या चाहते हैं? मुख्य केंद्रीय कर्मचारी संगठन NC-JCM ने 8वें वेतन आयोग को 3.833 फिटमेंट फैक्टर की सिफारिश की है। इ...