नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं। आज यानी 7 सितंबर 2026 से चेन्नई में आयोग की दो दिवसीय बैठक शुरू हो रही है, जिसमें तमिलनाडु के केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर संगठन वेतन, पेंशन और कामकाजी परिस्थितियों से जुड़े मुद्दे आयोग के सामने रखेंगे। इसके बाद 9 सितंबर को पुडुचेरी में भी चर्चा होगी। इन बैठकों में एक अहम मांग सालाना इंक्रीमेंट की मौजूदा दर को बढ़ाने की है। फिलहाल, केंद्रीय कर्मचारियों को सालाना 3% इंक्रीमेंट मिलता है, लेकिन कर्मचारी संगठनों ने इसे बढ़ाकर 5% से 7% तक करने की डिमांड की है। AINPSEF (All India New Pension Scheme Employees' Federation) ने 7% इंक्रीमेंट की सिफारिश की है, जबकि NC-JCM, AIDEF और FNPO ने 6% की डिमांड रखी है। वहीं, IRT...