नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अक्टूबर की कुछ तारीखें बेहद अहम हैं। क्योंकि, 8वें वेतन आयोग ने अक्टूबर 2026 में देशभर में अपनी स्टेट विजिट और स्टेकहोल्डर मीटिंग्स का प्लान जारी किया है। आयोग अपनी आधिकारिक सिफारिशें देने से पहले कर्मचारी यूनियनों, प्रतिनिधियों, ग्रुप्स, पेंशनर एसोसिएशनों, फेडरेशनों और दूसरे स्टेकहोल्डर्स से कई अहम मुद्दों पर बात करेगा। आयोग के फैसलों से 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है। इसमें करीब 50 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारी, करीब 65 लाख पेंशनर, डिफेंस और रेलवे के कर्मचारी और रिटायर्ड लोग शामिल हैं। एक दिलचस्प बात यह भी है कि केंद्र सरकार के कर्मचारी और सशस्त्र बल के जवान देश की 60 करोड़ वर्कफोर्स का करीब 0.7% हैं, और फॉर्मल सेक्टर का करीब 9% हैं।अक्ट...