8वां वेतन आयोग: कब बढ़ेगी सैलरी और पेंशन? 48.54 लाख कर्मचारियों और 68.71 लाख पेंशनर्स का सवाल
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग से जुड़ा अहम अपडेट है। 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन को एक साल, 3 नवंबर 2026 को ही पूरा हो गया। करीब 48.54 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.71 लाख पेंशनर्स का सबसे बड़ा सवाल यह है कि सैलरी और पेंशन कब बढ़ेगी? बता दें आयोग को अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। इस हिसाब से मई 2027 के आसपास आयोग अपनी रिपोर्ट दे सकता है। वहीं, कर्मचारी संगठनों की ओर से 8वें वेतन आयोग के सामने मिनिमम बेसिक सैलरी 69,000 रुपये करने और 3.833 फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग रखी गई है। हालांकि, यह कर्मचारियों की मांग है, न कि आयोग की ओर से तय की गई सैलरी। आयोग अपनी सिफारिशों में क्या प्रस्ताव देता है और सरकार उसे कितना मंजूर करती है, यह बाद में स्पष्ट होगा। अभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.