लातेहार, अप्रैल 25 -- लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के अंसार नगर स्थित दारुल उलूम कादरिया जमाले रजा में 8वां उर्स-ए-ताजुश्शरिया बड़े ही अदब व एहतराम और धूमधाम के साथ मनाया गया। मौके पर इलाके भर से उलेमा-ए-कराम, हाफिज, कारी, तलबा और अकीदतमंदों की बड़ी तादाद मौजूद रही। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-कुरआन पाक और नात-ए-पाक से हुई। इसके बाद उलेमा-ए-कराम ने कहा कि उनकी जिंदगी उम्मत के लिए मशाल-ए-राह है। वक्ताओं ने उनकी तालीमात को अपनाने और समाज में अमन, भाईचारे व अखलाक को बढ़ावा देने का पैगाम दिया। मदरसे के नाजिम-ए-आला कारी इरफान रजा जियाई ने कहा कि ऐसे रूहानी जलसे समाज में दीन की समझ को मजबूत करते हैं। यह भी पढ़ें- उलेमा की कौम से अपील, शरीयत-तालीम और भाईचारा वहीं मदरसे के प्रिंसिपल मुफ्ती मुदस्सिर आलम अमजदी ने अपने खिताब में ताजुश्शरिया की सीरत और उ...