नई दिल्ली, मार्च 29 -- भारतीय ऑटो सेक्टर के लिए साल 2026 की शुरुआत धमाकेदार रही है। पहले क्वार्टर में रेनॉ डस्टर और मारुति ई-विटारा जैसे बड़े लॉन्च के बाद अब अप्रैल का महीना भी कार लवर्स के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होने वाला है। दरअसल, इस महीने आम बजट वाली कारों से लेकर करोड़ों की लग्जरी गाड़ियों तक, कई बड़े ब्रांड्स अपने नए मॉडल्स उतारने के लिए तैयार हैं। इनमें फोक्सवैगन से लेकर टोयोटा जैसी कंपनियां शामिल हैं। आइए विस्तार से जानते हैं अप्रैल में लॉन्च होने वाली उन 5 बड़ी कारों के बारे में जो सड़क पर उतरते ही माहौल बदल देंगी।नई फोक्सवैगन टाइगुन फोक्सवैगन अपनी मिड-साइज एसयूवी टाइगुन का फेसलिफ्ट मॉडल 9 अप्रैल को पेश करने जा रही है। इस नई टाइगुन में पहले से ज्यादा आक्रामक डिजाइन, कनेक्टेड हेडलैंप्स और चमकने वाला ब्रांड लोगो देखने को मिलेग...