792 वाहनों को नोटिस, 51 वाहन स्वामियों को वसूली पत्र निर्गत
मऊ, मई 19 -- मऊ। परिवहन कार्यालय मऊ द्वारा टैक्स में बकाया वाहनों के प्रति 792 वाहनों को डिमाण्ड नोटिस तथा टैक्स में बकाया वाहनों के प्रति 51 वाहनों के वाहन स्वामियों को वसूली पत्र निर्गत किया गया है। जिससे शत-प्रतिशत राजस्व की वसूली की जा सके। साथ ही टैक्स में बकाया मार्ग पर संचालित वाहनों के प्रति कठोर प्रवर्तन कार्यवाही निरन्तर की जा रही है। प्रवर्तन कार्य में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सुहेल अहमद एवं जन्मेजय यादव प्रवर्तन पर्यवेक्षक, अनूप कुमार प्रवर्तन सिपाही आदि सम्मिलित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.