नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- स्मार्टफोन ब्रैंड Xiaomi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन REDMI 17 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो बड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन, 5G कनेक्टिविटी और रोजमर्रा के इस्तेमाल में बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7900mAh की बड़ी बैटरी है। इसके अलावा इसमें 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर और 50MP AI कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। REDMI 17 5G में कंपनी ने 7900mAh की बैटरी दी है। Xiaomi के मुताबिक, यह बैटरी स्ट्रीमिंग, गेमिंग, सोशल मीडिया, फोटोग्राफी और मल्टीटास्किंग जैसे कामों के दौरान लंबे समय तक साथ देने के लिए डिजाइन की गई है। यानी ऐसे यूजर्स के लिए यह फोन खास हो सकता है, जिन्हें बार-बार स्मार्टफोन चार्ज करने की जरूरत पसंद नहीं है। यह...