ललितपुर, सितम्बर 3 -- ललितपुर। अगस्त के बाद सितंबर माह में भी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार रात जोरदार बारिश के बाद बृहस्पतिवार को भी बरासात होती रही। जिसकी वजह से जनपद के जलस्रोत लबालब हो गए और ऊंची पहाड़ियों से जलप्रपात होने लगा है। सैलानी ऐसी जगहों पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। जून और जुलाई माह में कम बारिश के बाद अगस्त महीने में इन्द्रदेव जनपद पर मेहरबान हो गए। अगस्त के बाद सितंबर माह की शुरुआत में ही काले घने बादलों ने रिकार्डतोड़ बारिश की। बुधवार रात्रि से बृहस्पतिवार सुबह तक तेज बारिश हुई। प्रशासनिक आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो सदर तहसील में 173.00 मिलीमीटर, महरौनी तहसील में 30.00, तालबेहट में 47.00, पाली में 95.00 और मड़ावरा तहसील में 51.00 मिलीमीटर बारिश हुई। इस तरह जनपद में कुल 79.20 बारिश दर्ज की गयी। इसके अलावा बृहस्पतिवार को ...