79 साल के राम गोपाल ने जीता स्वर्ण पदक
कानपुर, अगस्त 2 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता शहर के उम्रदराज ताइक्वांडो खिलाड़ी राम गोपाल बाजपेई ने 79 साल की उम्र में एक बार फिर स्वर्णिम जीत दर्ज की। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई 12वीं स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में रामगोपाल बाजपेई ने ताइक्वांडो के पूमसे (कलात्मक) में स्वर्ण पदक जीता। स्टेट चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर उम्रदराज खिलाड़ी राम गोपाल नेशनल के लिए चयनित हो गए हैं। जहां वे देशभर के प्रतिभागियों के बीच पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। नौबस्ता वसंत विहार निवासी रामगोपाल बाजपेई इससे पहले 20 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में पदक जीत चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.