सासाराम, जून 11 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन गुरुवार को जिला मुख्यालय सासाराम में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर राजद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और बिहार के समुचित विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का आयोजन सासाराम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में किया गया। यह भी पढ़ें- 79 वें जन्मदिन पर केक काटकर की लालू प्रसाद के दीर्घायु होने की कामनासमारोह की अध्यक्षता और संचालन समारोह की अध्यक्षता राजद के जिलाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर व संचालन प्रधान महासचिव राजू रंजन ने किया। वक्ताओं ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को नई द...