बदायूं, मार्च 7 -- बदायूं। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत एआरटीओ प्रवर्तन/प्रशासन हरिओम ने शहर एवं देहात क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग में बिना हेलमेट, सीटबेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाते एवं वाहन चलते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर 79 वाहनों के चालान किये।एआरटीओ ने चेकिंग में आठ ओवरलोड भारी वाहन के चालान किये एवं चार वाहन सीज कर दिये। चेकिंग में 1.97 लाख का श्मन शुल्क वसूल किया। एआरटीओ ने लोगों से अपील की कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। तेज गति एवं नशे की हालत में वाहन न चलायें। यातायात नियमों का पालन करें। अपने वाहनों के प्रपत्र पूर्ण रखें, समय से फिटनेस कराये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.