किशनगंज, जून 20 -- दिघलबैंक। आजादी के 79 वर्ष बाद भी किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत पत्थरघट्टी पंचायत के काशीबाड़ी गांव के लोगों को पक्की सड़क की सुविधा नसीब नहीं हो सकी है।

स्थानीय समस्याएँ काशीबाड़ी से बीबीगंज तक जाने वाली सड़क आज भी कच्ची और जर्जर स्थिति में है, जिसके कारण हजारों ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विकास की मुख्यधारा से जुड़े इस क्षेत्र की वर्षों से उपेक्षा की जा रही है। काशीबाड़ी गांव दो प्रखंडों की सीमा पर स्थित है। गांव का एक हिस्सा दिघलबैंक प्रखंड के अंतर्गत आता है, जबकि दूसरा भाग टेढ़ागाछ प्रखंड की कालपीर पंचायत में पड़ता है। बावजूद इसके, दोनों प्रखंडों के बीच संपर्क का प्रमुख मार्ग काशीबाड़ी- बीबीगंज सड़क आज तक पक्की नहीं बन सकी है। लगभग पांच हजार की आबादी प्रत्...