प्रयागराज, मई 13 -- प्रयागराज। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 जिले के 79 केंद्रों पर 24 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए 30818 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों सुबह 9:30 से 11:30 बजे और 2:30 से 4:30 बजे तक कराई जाएगी। इंटर कॉलेजों के साथ ही इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी (आईईआरटी), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान तथा मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) को भी केंद्र बनाया गया है। शहर के स्कूलों के अलावा हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय पीजी कॉलेज नैनी, श्री रणजीत पंडित इंटर कॉलेज नैनी, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फाफामऊ, आरपी रस्तोगी इंटर कॉलेज मलाकहरहर शिवपुर, लाला मनमोहनदास इंटर कॉलेज झूंसी, गांधी इंटर कॉलेज पटल नगर झूंसी, शिवाजी इंटर कॉलेज सहसों आदि दूरदराज के ...