नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- कांग्रेस नेता सोनिया गांधी इन दिनों अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनकी किताब को आत्मकथा बताया जा रहा है और इसी से जुड़ी कई बातें वह सोशल मीडिया के जरिए भी शेयर कर रही हैं। सोनिया गांधी 79 साल की हो चुकी हैं लेकिन आज भी स्वस्थ हैं और वह कैंसर को भी मात दे चुकी हैं। सोनिया गांधी ने हाल ही में एक वीडियो में अपने पसंदीदा खान-पान के बारे में बताया, जिसमें उन्होंने एक ऐसे देसी फूड का जिक्र किया, जिसे सोनिया रोजाना खाती हैं। इसे खाए बिना उनका दिन पूरा नहीं होता। आज हम आपको सोनिया गांधी के रूटीन और खान-पान के बारे में बताने जा रहे हैं।सुबह उठकर सबसे पहले क्या करती हैं सोनिया गांधी सोनिया गांधी सुबह उठकर पार्क में टहलना पसंद करती हैं और फिर योगा करती हैं। सुबह योगा और मेडिटेशन करन...