काशीपुर, मार्च 3 -- काशीपुर, संवाददाता। ठगों ने 786 नंबर का नोट ऊंची कीमत में खरीदने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 50 हजार से अधिक रुपये ठग लिए। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम बांसखेड़ा खुर्द निवासी संजय कुमार ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 अगस्त 2025 को वह फेसबुक देख रहे थे। इसी दौरान उन्हें 'राजज्ञानी इंडियन करेंसी वायर' नाम से एक वीडियो दिखाई दिया, जिसमें 786 नंबर का नोट लाखों रुपये में खरीदने का दावा किया गया था। वीडियो में दिए गए लिंक और व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क करने पर ठगों ने उनसे उनके पास मौजूद नोटों की फोटो मंगवाई। आरोप है कि ठगों ने नोटों को 77 लाख 57 हजार रुपये में खरीदने की बात कही और रजिस्ट्रेशन व अन्य प्रक्रिया के नाम पर अलग-अलग चरणों में पैसे जमा कराने को कहा। झा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.