बरेली, मार्च 12 -- चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग टूर्नामेंट में यूपी का प्रतिनिधित्व कर रहे बदायूं राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रवक्ता प्रदीप कुमार ने अपना परचम लहराया है। मंगलवार 10 मार्च को हुए कड़े मुकाबले में रजत पदक जीता। 105 किलोग्राम भार वर्ग के महामुकाबले में प्रदीप कुमार का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने स्क्वाट 320 किलो, बेंच प्रेस 210, डेडलिफ्ट 250 किलो, कुल भार 780 किलो भार उठाया। बुधवार को बरेली जंक्शन पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.