प्रयागराज, मई 22 -- राजकीय डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों पर भर्ती के लिए 31 मई को सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक प्रस्तावित प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र गुरुवार को जारी होने के साथ ही अभ्यर्थियों ने आपत्ति करना शुरू कर दिया है। तमाम अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र सैकड़ों किलोमीटर दूर बना दिए गए हैं। गोरखपुर के अभ्यर्थियों का केंद्र 780 किमी दूर मेरठ में आवंटित कर दिया गया है। एक अन्य अभ्यर्थी को प्रयागराज से 635 किमी दूर मेरठ में केंद्र दिया गया है। आजमगढ़ के अभ्यर्थी का 640 किमी दूर मुरादाबाद तो भूगोल विषय के एक अभ्यर्थी का केंद्र 450 किमी दूर अलीगढ़ भेजा गया है। इसी प्रकार अन्य अभ्यर्थियों को भी सैकड़ों किमी दूर परीक्षा देने जाना होगा।खासतौर से महिला अभ्यर्थियों को परेशानी होगी। इसे लेकर अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर तरह-तरह ...