पीलीभीत, अप्रैल 9 -- पीलीभीत। नगर पालिका परिषद की विशेष बोर्ड बैठक बुधवार को सभागार में आयोजित हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित मूल बजट को बहुमत से पारित किया गया। सीवर और जल निकासी के लिए सात करोड़ रूपए का प्रस्ताव भी पारित हुआ। पालिकाध्यक्ष डा आस्था अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रस्तुत बजट के मुताबिक नगर पालिका का कुल बजट 78.35 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। आय और व्यय के विभिन्न मदों पर चर्चा के बाद इसे मंजूरी दी गई। बोर्ड में पालिका की आय के प्रमुख स्रोतों में गृहकर, जलकर, दुकान किराया, लाइसेंस शुल्क, नीलामी, होर्डिंग व विज्ञापन शामिल हैं। इसके अलावा राज्य वित्त आयोग से लगभग 35 करोड़ रुपये तथा 14वें/15वें वित्त आयोग से करीब 15 करोड़ रुपये मिलने का प्रावधान रखा गया है। अमृत योजना, वंदन योजना एवं अन्य योजना...