साहिबगंज, अगस्त 29 -- राजमहल, प्रतिनिधि। राजमहल थाना पुलिस ने नशीली पदार्थ के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 78.30 ग्राम एमडीएमए (सिंथेटिक)जैसा नशीली पदार्थ के साथ अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत राजमहल थाना में केस दर्ज किया गया है। उपरोक्त जानकारी एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को दी है। उन्होंने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि राजमहल थाना क्षेत्र के फुलबड़िया के खोलाही टोला में एक व्यक्ति अपने घर के पास अवैध रूप से नशीली पदार्थ की खरीद बिक्री कर रहा है। इस सूचना पर बीडीओ मो युसूफ की उपस्थिति में एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: 78.30 ग्राम एमडीएमए के साथ पुलिस न...