अलीगढ़, फरवरी 24 -- अलीगढ़। जिला मलखान सिंह हॉस्पिटल के डॉ. शरद गुप्ता एसीएमओ के साथ अब्दुल समद राष्ट्रीय सचिव खुद्दाम ए हज समिति, हज ट्रेनर, मोहम्मद अदनान हज ट्रेनर की बैठक हुई। बैठक में हज यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण के सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन डॉ. शरिक अकील, सीएमओ के द्वारा यूनिवर्सिटी हेल्थ सर्विस एएमयू में हुआ। अब्दुल समद ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश हज कमेटी की गाइडलाइन के अनुसार दो दिन में 78 जायरीन का मेडिकल स्क्रीनिंग एग्जामिनेशन फिटनेस का कार्य पूरे हुए हैं। इनके प्रमाणपत्र अपलोड किए जाएंगे। इस काम में परवेज अहमद, नईमतुल्लाह, अब्बास अली का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.