78 हजार नगद समेत लाखों की चोरी
दरभंगा, मई 18 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के गलमा गांव में चोरों ने रविवार की देर रात घर की दीवार तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले को लेकर पीड़ित फुलकांत ठाकुर ने सोमवार घनश्यामपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि रविवार रात वह अपने दरवाजे पर सोए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी ललिता देवी बरामदे पर सो रही थीं। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे उनकी पत्नी ने घर का दरवाजा अंदर से बंद होने की बात कही। इसके बाद दूसरे रास्ते से कमरे में प्रवेश करने पर देखा कि चोरों ने सिकमी मकान की दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया। चोरों ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर अलमारी और बक्से की कुंडी तोड़ दी तथा उसमें रखे नगद और कीमती सामान चोरी कर ली। चोरी गए सामान में 78 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप, वीडियो कैमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.