बाराबंकी, अगस्त 3 -- कोठी। सिद्धौर ब्लाक के ग्राम पंचायत अरुई के राजाबाग गांव में आजादी के 78 साल बाद बिजली पहुंची है। रविवार से इस गांव के नौ घरों में पहली बार बिजली के तारों में करंट दौड़ा तो रोशनी से जगमग हो गए घर और आंगन। जिसे देख बच्चे खिलखिला उठे। कूलर और पंखे भी चलने लगे। ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी छा गई। बच्चे कूलर की हवा में बिजली की रोशनी में किताबें लेकर पढ़ाई करने बैठ गए। जिससे उनके परिवारों में भी उत्साह है। गांव में बिजली की पहुंचने से लोग विद्युत उपकरण खरीदना भी शुरू कर दिए हैं। अब बिजली आने से घरों में पंखे, फ्रिज, कूलर और एलईडी लाइटें जगमगा उठी हैं। सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के अरूई की ग्राम पंचायत के राजाबाग गांव में आजादी के बाद से बिजली नहीं आने से कई परिवार को समस्या थी। ग्रामीण डिबरी, मोमबत्ती या सोलर पैनल के सहारे जीवन या...