लातेहार, जनवरी 31 -- बेतला, प्रतिनिधि । सत्य-अहिंसा के पुजारी और बापू के नाम से विख्यात महात्मा गांधी की 78 वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गई। मौके पर सबसे पहले लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वहीं केचकी मुखिया बुद्धेश्वर सिंह ने देश के स्वतंत्रता आन्दोलन में गांधी जी की अहम भूमिका का बखान करते कहा कि वर्तमान समय में गांधी जी का सदाचार आज भी प्रासंगिक हैं। बाद में लोगों ने उनके जीवन संबंधी प्रसिद्ध स्लोगन गांधी जी के बंदर तीन,सीख हमें देते अनमोल को दुहराते हुए न बोल बुरा,न सुन बुरा और न देख बुरा को अपने जीवन में अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया।इस दौरान पूर्व उपमुखिया मनोज मांझी,विनय सिंह,उमेश यादव,सोनू कुमार,जयशंकर सिंह,लोकनाथ सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...