78 लीटर विदेशी शराब बरामद, झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार
मुंगेर, जून 14 -- मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने और तस्करों के सिंडिकेट को तोड़ने के लिए मद्य निषेध विभाग लगातार मुस्तैद है। शनिवार को विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आईटीसी हाईवे के पास घेराबंदी कर विदेशी शराब की एक बड़ी खेप के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को रंगेहाथ दबोच लिया। तस्कर कार के जरिए शराब की इस खेप को खपाने की फिराक में थे। मद्य निषेध निरीक्षक धर्मवीर कुमार ने बताया कि, विभाग को यह पुख्ता इनपुट मिला था कि, झारखंड की ओर से एक कार के जरिए भारी मात्रा में विदेशी शराब मुंगेर की तरफ लाई जा रही है। सूचना के तुरंत बाद एक विशेष टीम का गठन कर आईटीसी हाईवे पुल के पास नाकेबंदी की गई। कुछ ही देर में बताए गए हुलिए की एक कार आती दिखी, जिसे टीम ने तत्परता दिखाते हुए चारों तरफ से घेरकर रोक लिया। कार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.