लखनऊ, सितम्बर 13 -- पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और राज्य की स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए प्रदेशभर में इन्हें चिह्नित करने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) के निदेशक महेंद्र बहादुर सिंह ने सभी जिलाधिकारियों और जिला नगरीय विकास अभिकरणों को 8 सितंबर को निर्देश जारी कर दिए हैं। सूडा के अनुसार पीएम स्वनिधि योजना के तहत देशभर में 78 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को बिना गारंटी के कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराया गया है। इससे उनकी आजीविका और आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी जोखिम अब भी उनकी आय पर असर डालते हैं। इसी को देखते हुए उन्हें स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया है。

स्वास्थ्य कवरेज का ड...