रामपुर, फरवरी 5 -- शाहबाद। क्षेत्र में छुट्टा गोवंश की समस्या के समाधान की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गांव हिम्मतपुर में 80 गोवंश क्षमता वाला अस्थायी गोआश्रय स्थल बनकर तैयार हो गया है। गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी ने फीता काटकर गोआश्रय स्थल का विधिवत लोकार्पण किया। लोकार्पण के साथ ही आसपास क्षेत्र से 13 गोवंश को गोआश्रय स्थल में पहुंचाया गया, जिससे उन्हें सुरक्षित ठिकाना मिल सका। अब तक शाहबाद क्षेत्र में छोटी-बड़ी तीन गोशालाएं संचालित थीं, इसके बावजूद सड़कों और खेतों में बड़ी संख्या में गोवंश विचरण कर रहे थे। क्षेत्र पंचायत के प्रस्ताव पर हिम्मतपुर गांव में इस अस्थायी गोआश्रय स्थल की स्वीकृति मिली थी। मनरेगा, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के संयुक्त सहयोग से इसका निर्माण कराया गया, जो इस वर्ष पूर्ण हुआ। उद्घाटन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.