78 लाख की ठगी के मामले में बैंक खाता बेचने वाले दो गिरफ्तार
गुड़गांव, जून 6 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक नागरिक से 78 लाख रुपये की ठगी के मामले में खाता बेचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद सैफ अली निवासी भागलपुर, बिहार और सौरभ कुमार निवासी गाजियाबाद, मूल निवासी मेरठ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले साल 28 नवंबर 2025 को एक पीड़ित ने साइबर अपराध दक्षिण थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि 21 नवंबर से 28 नवंबर 2025 के दौरान अज्ञात साइबर ठगों ने खुद को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताकर उसे वीडियो कॉल के जरिए 'डिजिटल अरेस्ट' कर लिया। ठगों ने उसे कानूनी कार्रवाई और जेल भेजने का डर दिखाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और अलग-अलग बैंक खातों में कुल 78 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.