रांची, अप्रैल 4 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। तुपुदाना ओपी की पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में लाल चंद्रशेखर नाथ शाहदेव और सूरज कुमार महतो शामिल है। इन आरोपियों के पास से 31 सौ नगद के अलावा 78 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि तुपुदाना पुलिस को देवीमंडप रोड आईटीआई कॉलेज के समीप एक अर्धनिर्मित मकान में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री की गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की टीम शनिवार को उस मकान की छापामारी की। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने लगे, जिसे पुलिस की टीम ने खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक के पॉकेट से 60 और दूसरे के पास से 18 पुड़िया ब्राउन शुगर मिला। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग चुटिया इलाके से ब्राउन शुगर खरीदकर लाते हैं और उसके उंची कीमत ...