78 पंचायत उत्सव भवनों का जल्द शुरू होगा निर्माण
लखनऊ, सितम्बर 7 -- ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कर वहां पर मांगलिक कार्यक्रम आयोजित करने की सुविधा दी जाएगी। दूसरे चरण में 78 पंचायत उत्सव भवनों का जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है। 109 करोड़ रुपये का बजट इसके लिए जारी किया गया है। पंचायत उत्सव भवनों में वैवाहिक व मांगलिक कार्यक्रम ग्रामीण सस्ती दरों पर आयोजित कर सकेंगे। उन्हें महंगे गेस्ट हाउस या फिर कोई और जुगाड़ नहीं करना होगा। 3000 वर्ग मीटर भूमिक पर यह पंचायत उत्सव भवन बनेगा। जिसमें 520 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्माण कार्य कराया जाएगा। प्रस्तावित भवन में 100 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। हॉल, स्टेज, मंडप, तीन कमरे, भूतल पर शौचालय सहित एक दिव्यांगज हितैषी कमरा रहेगा। ग्राम पंचायत निविदा के माध्यम से पांच साल के लिए किसी व्यक्ति को इसके संचालन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.