चित्रकूट, मार्च 15 -- चित्रकूट, संवाददाता। डीएम पुलकित गर्ग ने एसपी अरुण कुमार सिंह के साथ रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत अगरहुंडा गांव में बनाए गए 29 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया। इसके जरिए मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के पाठा इलाके में जलापूर्ति की जा रही है। उन्होंने विभागीय व कार्यदाई संस्था के अधिकारियों से योजना के संबंध में पूरी जानकारी ली। अधिशासी अभियंता जलनिगम आशीष भारती ने अवगत कराया कि यह योजना गुंता डैम से जलस्रोत के रूप में आधारित सरफेस सोर्स पेयजल योजना है। जहां पर इंटेक वेल का निर्माण किया गया है। गुंता डैम से कच्चे पानी को इंटेकवेल के माध्यम से पंप कर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट अगरहुंडा लाकर विभिन्न ट्रीटमेंट प्रक्रियाओं के माध्यम से जल शोधन होता है। इसके बाद शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाती है। बताया कि योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.