पटना, अप्रैल 4 -- उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की टीम ने गौरीचक के मोहीउद्दीन पुर स्थित दीनेंद्र वेयर हाउस में छापेमारी कर 78 कार्टन विदेशी शराब जब्त की है। साथ ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने एक ट्रक और एक पिकअप को भी जब्त किया है। जब्त शराब की कुल अनुमानित कीमत आठ लाख 50 हजार है। गिरफ्तार सभी अरोपी दूसरे राज्य के निवासी हैं। सहायक मद्य निषेध आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद व मद्य निषेध की टीम द्वारा गौरीचक के मोहीउद्दीन पुर स्थित दीनेंद्र वेयर हाउस में छापेमारी की गई। एक ट्रक से एक पिकअप पर कार्टन को लोड किया जा रहा था। टीम को देख कार्टन ढुलाई करनेवाले लोग भागने लगे। टीम ने जब कार्टन की जांच की तो उसमें शराब मिली। आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें सात यूपी और एक हरियाणा का निवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.