संतकबीरनगर, जून 30 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। संतकबीरनगर जिले के जनपद में चयनित ईसीसी एजुकेटरों को विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने प्रथम चरण में चयनित एजुकेटरों विद्यालय का आवंटर किया। पहले चरण में कुल 95 अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन होना था, लेकिन सोमवार को 78 का ही हुआ है।एनआईटी कंप्यूटर मऊ द्वारा सफल 95 अभ्यर्थियों में से 78 अभ्यर्थियों का विद्यालय आवंटन किया गया। आवंटन प्रक्रिया खंड शिक्षाधिकारी महेंद्र प्रसाद, खंड शिक्षाधिकारी निधि श्रीवास्तव, खंड शिक्षाधिकारी महेंद्र नाथ त्रिपाठी, एसआरजी भास्कर त्रिपाठी, संजय द्विवेदी, अशोक चौहान के साथ जिला समन्वयक निपुण भारत अमित कुमार मिश्र द्वारा समस्त प्रक्रियाएं पूर्ण कराई गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...