78 आंगनबाड़ी केंद्र बने हाईटेक, बच्चों और माताओं को मिलेगा बेहतर पोषण व सुविधाएं
कन्नौज, जून 22 -- कन्नौज। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर पोषण सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। जिला पोषण समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने बताया कि जनपद के 78 आंगनबाड़ी केंद्रों पर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, एलईडी टीवी और बाल वाटिका जैसी सुविधाओं का कार्य पूरा कर लिया गया है। इनमें से 48 केंद्रों पर पोषण वाटिकाएं भी विकसित की गई हैं। कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ ने कहा कि इन सुविधाओं से आंगनबाड़ी केंद्र अधिक आकर्षक, स्वच्छ और उपयोगी बनेंगे। बच्चों के शुरुआती विकास के साथ गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को भी बेहतर वातावरण और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकेंगी। इससे केंद्रों पर लाभार्थियों की उपस्थिति और सहभागिता बढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.