दुमका, जुलाई 10 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय छात्र दिवस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर काठीकुंड नगर इकाई द्वारा पौधरोपण सह संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में परिषद के कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए जिला संयोजक संजय पाल ने संगठन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की औपचारिक स्थापना 9 जुलाई 1949 को की गई थी। उस दौर में जब विद्यार्थियों को केवल कल का भविष्य कहा जाता था, तब अभाविप ने उन्हें आज का नागरिक माना। हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों के भीतर राष्ट्रवादी व रचनात्मक कौशल का विकास करना और चरित्र निर्माण के जरिए राष्ट्र का पुनर्निर्माण करना है। यह भी...