औरैया, फरवरी 28 -- औरैया, संवाददाता। होली पर्व के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने 19 फरवरी से 28 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास और वीरन सिंह की संयुक्त टीम ने बाबरपुर तिराहा स्थित मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मिल्क केक, बर्फी और पनीर सहित कुल सात नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। मौके पर 280 किलोग्राम संदिग्ध बर्फी अनुमानित मूल्य 56 हजार रुपये नष्ट कराई गई। इसके बाद बाबरपुर स्थित एक निर्माण इकाई से छेना मिठाई के दो नमूने लिए गए और 770 किलोग्राम छेना मिठाई अनुमानित मूल्य 1,63,800 रुपये जेसीबी से ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.