झांसी, अगस्त 7 -- झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार स्वतंत्रता दिवस के पर्व में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सक्रिय भागीदार बनाने पर जोर दे रही है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से झांसी जिले में समूहों की महिलाओं ने ढाई लाख से अधिक तिरंगे तैयार किए हैं। इन झंडों को विभिन्न सरकारी विभागों को उपयोग के लिए दिए जाएंगे। महिलाओं को झंडे बनाने के लिए मानदेय का भुगतान भी किया जाएगा। झांसी जिले की 77 स्वयं सहायता समूहों की 209 महिलाओं को तिरंगा बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। इन महिलाओं ने 28 जुलाई से झंडे बनाने का काम शुरू कर दिया था । यह भी पढ़ें- आज से से 17 अगस्त के बीच जनपद में घर तिरंगा अभियान का भव्य आयोजन झांसी जिले में 2.50 लाख झंडे बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, उसे पूरा कर लिया गया है। बड़गांव विकास खंड के लक्ष्य ...