घाटशिला, अगस्त 15 -- मुसाबनी। सावन के पावन महीना में बादिया निवासी शत्रुघ्न प्रसाद 77 वर्ष की उम्र में भी बाबा धाम में जल चढ़ाने जाते हैं। शुक्रवार को उनके नेतृत्व में मुसाबनी के कांवरियों का दल बाबा धाम रवाना हुआ। प्रसाद कोरोना काल के दो वर्ष को छोड़कर पिछले 56 वर्षों से लगातार बाबा धाम जलाभिषेक करने जा रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी उनकी भक्ति और उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं पूरी भक्ति के साथ बाबा के दरबार में जा रहा हूं, जब तक स्वास्थ्य साथ दे रहा है मैं जलाभिषेक के लिए जाता रहूंगा। यह भी पढ़ें- गुवा से कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज हुआ रवाना उनसे प्रभावित होकर युवा भी उनके साथ बाबा के दरबार में जाते हैं। इस वर्ष उनके साथ जयदेव दास, बुद्धू नायक, विश्वजीत पांडा, शिवदास ग्वाला, ज्ञानेश्वर सिंह, सुनील भक...