बेगुसराय, फरवरी 26 -- बखरी, निज संवाददाता। अवैध देसी महुआ शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 77 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के सोनमा एवं बखरी गोढ़ीयारी मोहल्ले में छापेमारी कर की गई। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उक्त स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान सोनमा गांव निवासी अर्जुन साह की पत्नी रजिया देवी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से महुआ शराब जब्त करते हुए आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पुलिस का विशेष अभियान आगे भी जार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.