77 बोतल कफ सिरप की बरामद
दरभंगा, जून 24 -- घनश्यामपुर, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के रसियारी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर घनश्यामपुर पुलिस ने मंगलवार की देर रात छापेमारी कर जमीन के नीचे बोरा में छिपाकर रखे गए 77 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया है। त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि रसियारी गांव में अवैध रूप से नशीले पदार्थों का भंडारण किया गया है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। तलाशी के दौरान जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए कुल 77 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किए गए。
गिरफ्तारी की जानकारी मौके से पुलिस ने रसियारी गांव निवासी रामपुनित झा के पुत्र मोनू कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद कफ सिरप को जब्त कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.