आजमगढ़, अप्रैल 26 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रविवार को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 1966 लोगों को परामर्श दिया गया। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अब्दुल अज़ीज़ ने पीएचसी बनकट (बिलरियागंज), अजमतगढ़ एवं शहरी स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कुल 77 स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 1966 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इनमें 793 पुरुष, 885 महिला एवं 288 बच्चे शामिल रहे। मेले में 78 चिकित्सक एवं 284 पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती रही। मेले में विभिन्न बीमारियों के मरीजों का उपचार प्रदान किया गया। जिनमें प्रमुख रूप से 330 गैस्ट्रो, 301 डायबिटीज, 213 त्वचा, 163 सांस, 106 उच्च रक्तचाप, 46 लीवर, 13 टीबी एवं 22 एनीमिया के मरीज शामि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.