संभल, फरवरी 18 -- बहजोई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा बुधवार को जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर विधिवत रूप से शुरू हो गई। पहली पारी में सुबह साढ़े आठ बजे से हाईस्कूल के विद्यार्थियों की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही परीक्षार्थियों की हलचल दिखाई दी। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले सभी की सघन तलाशी ली गई और प्रवेश पत्र व आधार कार्ड का मिलान किया गया। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। प्रशासन की ओर से जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जबकि सचल दल लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं दूसरी पारी में दोपहर 2 बजे से इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के पहले दिन प्रथम पारी मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.