धनबाद, मई 19 -- बीबीएमकेयू धनबाद मेन कैंपस में एकेडमिक ब्लॉक में फर्नीचर, लैब व सेंट्रल लाइब्रेरी समेत अन्य उपकरणों के लिए आवंटित 77 करोड़ रुपए के मामले में अब बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (बीबीएमकेयूटा) धनबाद ने मोर्चा खोल दिया है। 77 करोड़ की यह राशि आवंटित हुए दो वर्ष से अधिक समय बीत चुके हैं। फर्नीचर व उपकरण आपूर्ति का मामला पूरी तरह से फाइलों व प्रक्रियाओं में उलझा हुआ है। यह भी पढ़ें- क्लस्टर प्रणाली पर रोक की मांग को लेकर छात्र समन्वय समिति ने कुलसचिव को सौंपा ज्ञापनबीबीएमकेयूटा की बैठक बीबीएमकेयूटा के शिक्षकों ने अब इस मामले में खुलकर सामने आने का निर्णय लिया है। मंगलवार को एकेडमिक ब्लॉक में बीबीएमकेयूटा की आवश्यक बैठक बुलाई गई है। बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन के उदासीन एवं कर्तव्यहीनता के कारण झारखंड सरका...