उन्नाव, जनवरी 28 -- उन्नाव, संवाददाता। 'सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा.' की गूंज के बीच सोमवार को जिले में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, गौरव और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। सुबह साढ़े आठ बजे से ही जिलेभर में राष्ट्र पर्व की रौनक दिखने लगी। पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट, सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशन, क्लबों और स्कूलों में शान से तिरंगा फहराया गया। प्रभातफेरियों, राष्ट्रगान और देशभक्ति नारों से माहौल देशप्रेम से सराबोर रहा। दुल्हन की तरह सजे पुलिस लाइन मैदान में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दानिश अंसारी ने ध्वज फहराया। उन्होंने अधिकारियों, कर्मियों और नागरिकों को संविधान के प्रति निष्ठा और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान में निहित मूल्यों-न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे-का पालन करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.