मैनपुरी, जनवरी 25 -- जनपद में आज सोमवार को 77 वें गणतंत्र दिवस की धूम रहेगी। स्कूल कॉलेजों में प्रभात फेरियों का आयोजन होगा। विचार गोष्ठियां, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सरकारी, अर्द्धसरकारी दफ्तरों में ध्वजारोहण होगा। राष्ट्रगान गाया जाएगा। नगर पालिका के शहीद पार्क में कवि सम्मेलन आयोजित होगा। देर रात तक स्कूल कॉलेजों में 26 जनवरी की तैयारियां होती रही। आज 26 जनवरी को मनाने के लिए स्कूल कॉलेजों में बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। ध्वजारोहण के बाद धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन होंगे। छात्र-छात्राओं में इसके लिए बड़ा उत्साह है। डीएम अंजनी कुमार सिंह कलक्ट्रेट पर, सीडीओ नेहा बंधु विकास भवन में ध्वजारोहण करेंगे। नगर पालिका में होने वाले कवि सम्मेलन में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी भाग लेने जाएंगे। जिला पंचायत कार्यालय...